पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृत्त शिक्षक किए गए सम्मानित

सेवानिवृत्त शिक्षक किए गए सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली छात्राएं।

भास्कर न्यूज | भुरकुंडा

महात्मागांधी उच्च विद्यालय बिरसा चौक में मंगलवार को सेवानिवृत शिक्षक सम्मान सह खेल-कूद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक निर्मला देवी, विशिष्ट अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, रामगढ़ जिप उपाध्यक्ष मनोज राम उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण प्रधानाध्यापक अशोक मिश्र ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सेवानिवृत शिक्षकों को अतिथियों ने पांच हजार रुपए का चेक देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विधायक निर्मला देवी ने कहा कि शिक्षा के प्रति शिक्षकों का समर्पण बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने का काम करता है। मंच का संचालन सुषमा कुमारी ने किया। सेवानिवृत हुए शिक्षक डाॅ. गजाधर महतो प्रभाकर, भवानी महतो, शशिकांत प्रसाद, जानकी ठाकुर, शिवधर महतो, अब्दुल अजीज, स्व. उर्मिला झा को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश राम, चंद्रदेव कुमार, मोगल राम, श्रवण प्रजापति, सुषमा यादव, दीप मल्लिका राय, निक्की कुमारी, सुमन कुमारी, अरविंद कुमार, कंचन दास सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

समारोहमें थे उपस्थित : समारोहमें पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, मुखिया प्रमिला दुबे, शांति देवी, राजेंद्र मुंडा, जगदीश बेदिया, महावीर साव, अभय नंदन पांडेय, रियाज अहमद, संजय कुमार शर्मा, रूपेश विश्वकर्मा, सुशील राम, शशि कुशवाहा, रामानुज सिंह, टिकेश्वर महतो, गंगाधर कुशवाहा, राजकिशोर पांडेय, कृष्णा सिंह, रवि भट्टाचार्य, राजेश्वर शर्मा, हरिशंकर चौधरी, प्रेम कुमार साहू, हरिनाथ महतो, राकेश शर्मा, डब्लू सिंह, डॉ. केके झा, कृष्णा सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।