पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगार मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

बेरोजगार मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरोजगार मोर्चा द्वारा निकाली गई रैली में शामिल मोर्चा के सदस्य।

भास्कर न्यूज | भुरकुंडा

कोयलांचलबेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को मोटर साइकिल रैली निकाली। रैली हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण से सैकड़ों की संख्या में निकलकर बलकुदरा मदनाटांड़ खुली खदान पहुंचा। जहां मोर्चा के नेताओं ने आउट सोर्सिंग का कार्य कर रही कंपनी अधिकारी को मांग-पत्र सौंपा। सौंपे गए मांग-पत्र में मोर्चा ने कोयलांचल क्षेत्र के शिक्षित-प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने, हैवी ब्लास्टिंग को रोकने सहित मांग शामिल है। इस दौरान सभा का आयोजन कर कहा गया कि प्रबंधन कोयलांचल के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया नहीं कराती है तो मोर्चा उग्र आंदोलन करते हुए उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग कार्य बाधित करेगी। रैली में मुखिया प्रमिला दुबे, उपेंद्र शर्मा, पंसस आशा देवी, संजय मिश्रा, सरोज कांत झा, अशोक गुप्ता, मो. अनवर, उत्तम सिन्हा, विनोद पासवान, अनिल पासवान, शशि अग्रवाल, मो. लल्लू, कमलेश कुमार, प्रमोद पासवान, नारायण क्षेत्री, अजय कुमार, जितेंद्र पासवान, रमाकांत दुबे, मनोज गोस्वामी, अवधेश पांडेय, घनश्याम पासवान, संजय सिंह, अशोक राय, जितेंद्र वर्मा, राजन ठाकुर, विश्वनाथ करमाली, अनिल दुबे, मनोज कुमार सहित दर्जनों लाेग शामिल थे।