पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएम कॉलेज के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई गई

जेएम कॉलेज के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेह बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्राचार्य।

भुरकुंडा | कोयलांचलक्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले और जेएम कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह की पुण्यतिथि मंगलवार को कॉलेज परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामानुज सिंह ने स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह ने भुरकुंडा ही नहीं पूरे कोयलांचल में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया है। उन्होंने पटेल नगर स्थित नेहरू कन्या विद्यालय, भुरकुंडा हाई स्कूल सहित जेएम कॉलेज की स्थापना कर शिक्षा जगत में अतुलनीय कार्य किया। उन्होंने घर-घर जाकर कोष संग्रह किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रो. लखन लाल मोदी, डॉ. एनपी सिंह, वीएसवी र|म, डॉ. अशोक सिंह, मुरलीधर सिंह, शिवशंकर सिंह, अजीत सिंह, मनोज सिंह, विजय सिंह, कपिलदेव सिंह, विद्यानंद तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानेंद्र दुबे, विजय मिश्रा, बीके सिंह, एनके सिंह, एसएन सिंह, सावित्री विश्वकर्मा, नीला सिंह, लीला सिंह, शीला सिंह, शमां बेगम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल थे।