पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुर्से शिवरात्रि पूजा समिति का गठन

कुर्से शिवरात्रि पूजा समिति का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | बासलथाना अंतर्गत भंडरा गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनने वाले 50 मीटर पुल का रविवार को शिलान्यास किया गया। शिलान्यास पार्षद झरी मुंडा और मुखिया रामदास बेदिया ने किया। इस अवसर पर पुजारी सुनील पाठक ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से भंडरा पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधाएं होगी। मौके पर पंसस जनार्दन मुंडा, राजेश उरांव, सुनील उरांव, सिकंदर उरांव, उमेश प्रजापति, बृजकिशोर प्रसाद, संदीप उरांव, अरुण कुमार, जावेद अहमद, रामेश्वर उरांव, जितेंद्र उरांव, महेंद्र उरांव, प्रकाश उरांव, रमेश मुंडा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

भास्कर न्यूज | भुरकुंडा

भदानीनगरथाना अंतर्गत कुर्से गांव शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को शिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति शिवरात्रि पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मुखिया रामदास बेदिया, सचिव पंसस जनार्दन मुंडा, कोषाध्यक्ष जयदेव सिंह का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धनेश्वर यादव और संचालन रामविलास सिंह ने किया। मौके पर उमेश प्रजापति, सचिन साव, गजेंद्र सिंह, पंकज सिंह, शंकर मुंडा, राजेंद्र तुरी, मुखल सिंह, रविंद्र बेदिया, उमेश करमाली, बालगोविंद करमाली, जगदीश मुंडा, गणेश यादव, जयलाल सिंह, शिवलाल बेदिया सहित अन्य मौजूद थे।