पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी फाइनल मैच का विजेता बना कुजू

कबड्डी फाइनल मैच का विजेता बना कुजू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएल का नाम रोशन करें : सुमित घोष

फाइनलमैच के मुख्य अतिथि चीफ जनरल सेफ्टी रांची सुमित घोष ने कहा कि बरका-सयाल प्रक्षेत्र में अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सीसीएल के खिलाड़ी नेशनल गेम में शामिल होकर कंपनी का नाम रौशन करें। कोल इंडिया में सीसीएल खेलों के मामले में अव्वल रहे।

खेल तो अभ्यास की चीज है : रमेंद्र

एटकके राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई के मेंबर रमेंद्र कुमार ने कहा कि खेल तो अभ्यास की चीज है। कबड्डी अपने देश का खेल है जिसे लोग भुला गये हैं। अपने इस खेल को ग्रामीण एवं देश में आगे बढ़ाने का काम किया जाय। उन्होंने कहा कि सीसीएल में खेलों को बढ़ावा देने में कई खामियां सामने नजर आती है। सीसीएल में खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण एवं सुविधा की कमी है।

प्रतियोगिता में ये रहे बेस्ट खिलाड़ी

सीसीएलअंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच का मैन ऑफ मैच एवं मैन ऑफ सीरीज का खिताब कुजू टीम के बसंत लाल, बेस्ट रेडर कुजू के सारथी मुंडा, बेस्ट कैचर चरही हजारीबाग के डोरे लाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार देते सीसीएल खेल अधिकारी आदिल हुसैन और अन्य।

भास्कर न्यूज | भुरकुंडा

सीसीएलअंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को रीवर साईड स्थित मयूर स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच का विजेता कुजू एरिया बना। फाइनल मैच का का उद्घाटन मुख्य अतिथि चीफ जनरल सेफ्टी रांची सुमित घोष, विशिष्ट अतिथि कल्याण पदाधिकारी मुख्यालय बीएन प्रसाद, पेंशन जीएम यूएस उपाध्याय, बरका-सयाल जीएम प्रकाश चंदा, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार, सीसीएल के खेल अधिकारी आदिल हुसैन, रजरप्पा के जीएम आईसी मेहता ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके पूर्व ज्ञान दीप कॉपरेटिव सोसाइटी के बच्चियों द्वारा पारंपरिक झारखंडी नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। फाइनल मैच कुजू बनाम चरही हजारीबाग के बीच खेला गया। जिसमें कुजू की टीम ने चरही को 59-19 अंक से पराजित कर सीसीएल अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता बना। अतिथियों ने फाइनल मैच के विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया। खेल अधिकारी आदिल हुसैन ने कुजू टीम के सारथी मुंडा को बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें सीआरएस बरकाकाना, बरका-सयाल, रांची मुख्यालय, ढोरी, अरगडा, कुजू, चरही की टीम शामिल हैं। मैच का सफल संचालन रेफरी बीआर त्रिपाठी, केके झा, एसएन आचार्य, मो. कमरूद्दीन एवं संतोष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन निर्भय शंकर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन एसओसी सैयद विदायतुल्ला ने दिया।

खेलके प्रति अच्छी सोच है बरका-सयाल में

विशिष्टअतिथि कल्याण पदाधिकारी मुख्यालय रांची बीएन प्रसाद ने कहा कि खेलों के प्रति बरका-सयाल प्रक्षेत्र की अच्छी सोच के कारण ही सीसीएल ही नहीं कोल इंडिया स्तर पर भी खेलों का आयोजन हुआ। बरका-सयाल की परंपरा एवं देन है कि पूरे सीआईएल स्तर पर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। हर छोटा एवं बड़ा खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन करने की क्षमता इस प्रक्षेत्र में है। उन्होंने फाइनल मैच के विजेता कुजू के सारथी मुंडा के बेहतरीन प्रदर्शन पर आजीवन सीसीएल के रेफरल अस्पताल स्वास्थ्य सेवा देने की घोषणा की। साथ ही सारथी मुंडा से कबड्डी को एक पहचान देने के लिए नये लोगों को अपने जैसा खिलाड़ी बनाने की अपील की।

प्रतियोगितामें ये थे उपस्थित

कबड्डीप्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्यालय के साहिल जमाल, बरका-सयाल एसओपी वीएसपी सिन्हा, भुरकुंडा पीओ पीके सिन्हा, सयाल पीओ उमाशंकर साही, बिरसा पीओ बीबी मिश्रा, भुरकुंडा पर्सनल विवेक कुमार, एसके सतपती, टीपी सिंह, बिरेंद्र पासवान, यूनियन के शंभु झा, विंध्याचल बेदिया, उदय कुमार सिंह, लखेंद्र राय, नरेश मंडल, सुखदेव प्रसाद, देवेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, अशोक गुप्ता, भगवान दास, अर्जुन सिंह सहित दर्जनों अधिकारी एवं यूनियन नेता मौजूद थे।

प्रतियोगिताको सफल बनाने में जुटे हैं : तीनदिवसीय सीसीएल अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता काे सफल बनाने में आरके डोरा, अजय कुमार, रोतिन दत्ता, बृजकिशोर पासवान, केदार राम, श्रीकांत गुप्ता, श्रीनाथ करमाली, मिथलेश कुमार, अखिलेश सिंह, मिस मेरी, ललिता, बिरेंद्र पासवान, सबिता, संतोष कुमार, प्रबुद्ध सिन्हा, बैजू साव, ओम प्रकाश, जेपी सिंह, कुंदन, दीपक सरकार, एसके सिंह, रंगेश्वर सहित अन्य जुटे हैं।