पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिदो कान्हू संथाल समाज की बैठक

सिदो-कान्हू संथाल समाज की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | हुरूमगढ़ास्थित जवाहर नगर पंचायत भवन में रविवार को सिदो-कान्हू संथाल समाज की बैठक हुई। बैठक में पिछले दिनों चितरपुर स्थित होटल वसुंधरा वाटिका में हुए गैंग रेप के प्रति आक्रोश व्याप्त किया गया। कहा गया कि 9 फरवरी को सोमवार को गैंग रेप के अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में समाज के लोगों से अपील किया गया कि पीड़िता के लिए भारी संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल हो। बैठक की अध्यक्षता लालजी हेंब्रम और संचालन लालजी सोरेन ने किया। मौके पर सोहराय किस्कू, जयवीर हांसदा, मानकी टुडू, धनेश्वर टुडू, सरयू मुंडा, सहदेव हेंब्रम, दिनेश मुर्मू, मिहिलाल मांझी, बबलू मांझी, मनोज मांझी, गंगवा मांझी, चरकू मांझी, सुनील मांझी सहित दर्जनाें लोग शामिल थे।