माले के जनसैलाब से आवागम बाधित
बगोदरविस में क्षेत्र के भाकपा माले प्रत्याशी बिनोद कुमार सिंह के पक्ष में आयोजित मोटरसाईकल जुलूस में महिला पुरूषों की भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ी। इस जनसैलाब के कारण बिरनी प्रखंड से लेकर बगोदर जीटी रोड तक सड़कें जाम हो गई थी। आवागम ठप पड़ गया था। चारों ओर लाल झंडा और बैनर से पटा हुआ था। यहां तक कि हर तबके के लोग माले के समर्थन में सडकों पर उतर आया था। बिरनी के खांखीपीपर गांव से शुरू किया गया। इस मोटरसाइकिल जुलूस का जत्था बगोदर बाजार होते हुए पुनः बिरनी के बरहमसिया भरकट्टा बाजार पहुंची। इस दौरान हजारों की जनसंख्या में महिला पुरुष सड़कों पर उतरे थे।
माले के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब।