- Hindi News
- संक्रमण काल से गुजर रहा है झारखंड राज्य : भाजपा
संक्रमण काल से गुजर रहा है झारखंड राज्य : भाजपा
झारखंडसंकट के दौर से गुजर रहा है। यहां की राजनीतिक संक्रमण हो गया है। जिस राज्य के राजा को अपनी जिंदगी के बारे में पता नहीं हो वह अपनी प्रजा की जिंदगी कितना सुरक्षित रख सकता है।
ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार राय ने बिरनी के भरकट्टा बाजार में नागेन्द्र महतो के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में आए दिन लुट बलात्कार, हत्या, अपहरण की घटना घट रही है। लेकिन राज्य की निकम्मी सरकार अपराध को व्यापार बना कर चला रहे हैं। झारखंड में अगर किसी की हत्या होती है तो शव बरामद हो जाता है। लेकिन हत्यारे का पता नहीं चलता। इस राज्य को आज तक निर्दलीय और कठपुतली सरकार के हाथों से संचालित होता आया है। इसी का परिणाम है कि झारखंड राज्य की दशा और दिशा दिन दिन बद से बदतर होती जा रही है। श्री राय ने कहा कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो मुफ्त में हिन्दुओं को चारो धाम की यात्रा कराएंगे और मुसलमानों को मक्का मदीना की यात्रा कराएंगे। बगोदर में परिर्वतन की बयार बह चुका है। इस बार यहां की जनता बदलाव चाह रही है। जिसे कोई भी ताकत रोक नहीं सकता है। प्रदेश प्रवक्ता कमाल खान से शेरों शायरी से चुनावी सभा को गुलजार कर दिया। इस दौरान श्री खान ने कहा कि सर पे गीता रखेंगे सिने पर कुरान रखेंगे मिलकर बढा है भाईचारा का यह संदेश बरकरार रखेंगे। कार्यक्रम को कई नेताओं ने संबोधित किया।
रविंद्र राय का स्वागत करते भाजपा नेता।