पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान केंद्र फेरबदल करने के मामले में बीएलओ बर्खास्त

मतदान केंद्र फेरबदल करने के मामले में बीएलओ बर्खास्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगोदरविस क्षेत्र के बिरनी प्रखंड के बूथ नंबर 135 एवं 136 को फेर बदल करने के मामले में बीएलओ पारा शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा को बिरनी बीडीओ ने उपायुक्त के आदेशानुसार तत्काल उनकी सेवा समाप्त कर दी।

इसकी जानकारी बिरनी बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बिरनी के पूर्वी बलगो बूथ नंबर 135 वर्मा टोला को बूथ नंबर 136 में बदल दिया गया था। जिस कारण मतदान लगभग तीन घंटे तक प्रभावित रहा। इसकी सूचना बिरनी बीडीओ को मिलते ही दल बल के साथ पहुंच कर मामले का निष्पादन किया। उसके बाद ही दोनों बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन बूथ में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं हो पाया। इस दौरान मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर रामलाल राम उपस्थित थे। जांच के क्रम में पूर्वी बलगो और बलगो के सैकड़ों मतदाताओं ने पुलिस बल और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के उपस्थिति में शिकायत की। कहा कि बीएलओ सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा ने राजनीतिक भावना से ग्रस्त हो कर बूथों का फेर बदल कर दिया। जिसकी पुष्टि भी जांच के क्रम हो गई। इधर लगातार तीन घंटे तक बूथ पर मतदान प्रभावित होने के कारण दूर दराज के मतदाता अपने मतदान से वंचित रह गए।

बिरनी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

इधरइस चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने को लेकर बिरनी के सलैडीह गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जहां बीडीओ की पहल पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया गया।

बूथों की जांच करते बीडीओ