भाजपा प्रत्याशी ने बांटी मिठाइयां
बिरनी | बगोदरविधानसभा क्षेत्र के बिरनी प्रखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला होना अभी बाकी है। फिर भी अभी से ही जीत की खुशी में मिठाइयां बंटनी शुरू हो गई है। भाजपा नेता असगर अंसारी के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी नगेंद्र महतो की जीत निश्चित बताते हुए बिरनी प्रखंड के दर्जनों बूथों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच मिठाइयां बाटी। इस दौरान उन्होंने कहा कि असगर अंसारी ने कहा कि बगोदर विधानसभा क्षेत्र से लाल लहर समाप्त हो गई है। भाजपा ने अपना पटाखा फहरा चुका है। उसी की जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी जा रही है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा मिठाइयां बांटे जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही है। कुछ लोगांे का कहना है कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है। दिग्भ्रमित होकर ओवर कांफिडेंस में उनके समर्थक पागल हो गए हैं। बहरहाल जो भी हो जीत हार का फैसला आगामी 23 दिसम्बर को होने वाला है।