पांच लोगों पर हरिजन उत्पीड़न का मामला
राजनीतिकदाव पेंच और वर्चस्व की लड़ाई में स्थानीय नेता हरिजनों को मोहरा बना रहे है। नतीजन खुलेआम हरिजन उत्पीड़न अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला बिरनी थाना क्षेत्र के तुलाडीह गांव में प्रकाश में आया है। इस गांव निवासी माधुरी देवी ने बिरनी थाना कांड संख्या 175/14 के तहत तुलसीटांड पंचायत के पंसस अजीत चरण पहाड़ी पर हरिजन उत्पीडन का मामला दर्ज कराया है। कहा है कि डीलर शिव प्रसाद राम पर बिरनी बीडीओ ने गड़बड़ी करने के मामले में कार्रवाई की थी। जनवितरण प्रणाली दुकान को निलंबित कर दिया गया था। इसी मामले में डीलर के पुत्र पंसस अजीत चरण पहाड़ी ने माधुरी देवी को डीलर के पक्ष में उतार कर बीडीओ के समक्ष बचाव में बयान देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन डीलर के पक्ष में बयान देने से इंकार करने पर पंसस की ओर से माधुरी देवी को गाली गलौज करते हुए जाती सूचक शब्द का उपयोग कर अपमानित किया गया।
इधर बिरनी थाना में माधुरी देवी का मामला दर्ज करने में 24 घंटे भी नहीं बीता था कि तुलाडीह गांव निवासी इकलाल रविदास ने भी मुखिया राजकुमार नारायण सिंह, बजरंगी तरवे, छोटी सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह, अमित तरवे पर हरिजन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। इकबाल रविदास ने आरोप लगाया है कि बाजार से केरोसिन लेकर अपने घर जा रहा था। बीच में रास्ता रोक कर चारों आरोपियों ने गाली गलौज की।
क्या कहते है थानेदार
^आवेदनके आधार पर दोनों ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन वहां पर कुछ और बात है। इसकी जांच गहराई से की जाएगी। किसी भी कीमत पर राजनीतिक रोटी सेंकने नहीं दिया जाएगा।- राणाप्रताप सिंह, थानेदार,थाना बिरनी