पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनीय अभियंता और रोजगार सेवकों पर दंड

कनीय अभियंता और रोजगार सेवकों पर दंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरनीप्रखण्ड के सभा कक्ष में गुरूवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने और गड़बड़़ी करने वाले दर्जनों कर्मियों पर विभागीय गाज गिरी। वर्ष 2014-15 के तहत प्रखण्ड में संचालित हो रहे विकास योजनायों की समीक्षा को लेकर सामाजिक अंकेक्षण और प्रखंड जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सभा कक्ष में आयोजित प्रखण्ड जनसुनवाई में रोजगार सेवकों द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतना तथा कनीय अभियंताओं द्वारा योजनाओं की मापी पुस्तिका समय पर नहीं करने और अपने पास रखने का मामला सामने आया। जिसे गंभीरता से लेते हुए बिरनी बीडीओ ने आरोपी प्रखण्ड रोजगार सेवकों पर 500 से लेकर 1000 रुपये तक का आर्थिक दंड लगाया गया। वहीं कनीय अभियंताओं पर कार्रवाई करते हुए एक हजार रुपए का अर्थदंड लेने का फरमान जारी किया गया है। इतना ही नहीं कई पंचायतों में मजदूरों को समय पर मजदूरी सामग्री का भुगतान नहीं होने का मामला भी जन सुनवाई में प्रकाश में आया है। इस मामले पर बीडीओ ने जनसुनवाई में ही तुरंत मजदूरों को मजदूरी भुगतान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर बिरनी के तमाम मनरेगा मजदूरों का मजदूरी भुगतान कर दिया जाएगा। इस मौके पर जनसुनवाई में मुख्य रूप से बीपीओ सतीश कुमार, प्रमुख सीताराम सिंह, झामुमो नेता नारायण पाण्डेय पंसस अशोक सिंह, दिलीप दास, नुनमन विश्वकर्मा, रोजगार सेवक पंचायत सेवक तथा संस्था के कर्मी उपस्थित थे।

जिन लोगों पर अर्थदंड लगाया गया है, उसमें से रोजगार सेवक वसंत कुमार वर्मा, राजदेव कुमार विश्वकर्मा, पंचायत सेवक जानदेव प्रसाद यादव,देवनारायण वर्मा,रमेश बैठा का नाम शामिल है। जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ विजय कुमार ने किया। समाचार लिखे जाने तक जनसुनवाई जारी थी। वहीं जनसुनवाई में कनीय अभियंता अनुपस्थित रहने पर 3 कनीय अभियंता राकेश पाण्डेय, दयानंद सिंह, तथा सतीश चन्द्रा का एक दिन का वेतन कटेगा।

किस-किस पर दंड