पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

बालिका वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरनीप्रखण्ड के वृंदा गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ग्रामीणों की ओर से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 16 टीमों की लड़कियों ने भाग ली। इसके अलावा मरकच्चो, जामो, पिक्चो, थौरिया, कुबरी, मोकामो, वृदां के वॉलीबोल खिलाड़ियों ने अपनी टीम के साथ भाग लिया। खेल का शुभारंभ मेक लुक्सीगंज और सांई सेग सेंटर रांची की टीम ने टॉस जीत कर की। शाम के चार बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता रात के लगभग 12 बजे तक चली। जिसमें सांई सेग सेंटर रांची और जामो टीम को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शेष छह टीमों को विजेता पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया गया। उद्घाटन डॉ बिनोद कुमार साव ने किया। एम्पायर के रूप में प्रदीप सिन्हा और रामेश्वर राणा मौजूद थे। खेल में उपासना, मौसम, दिपशिखा, रतना, लक्ष्मी, अनुराधा, प्रियंका का खेल काफी सराहनीय रहा। आयोजन गांव के आदित्य साव, एतवारी साव, संतोष कुमार, प्रयाग साव, अनिल साव, पिंटू पंडित और रामलखन पंडित ने किया।

खेल का प्रदर्शन करती बािलकाएं।

वॉलीबॉल टीम के साथ अतिथि।