पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकपा माले का जेल भरो अभियान जारी

भाकपा माले का जेल भरो अभियान जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशन,केरोसिन ,आवास दो नहीं तो होगा चक्का जाम के नारे से बिरनी प्रखण्ड मुख्यालय दिन भर दिन गूंजता रहा। भाकपा माले के जेल भरो अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में अफसरशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान प्रखण्ड मुख्यालय गेट को जाम करते हुए भाकपा माले नेता सह मुखिया रामू बैठा ने कहा कि गिरिडीह जिला अफसरशाही के चंगुल में फंसा है। इससे आजाद दिलाने के लिए बडी संघर्ष करने की आवश्यकता है। भाकपा माले ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वक्त गरीबों के हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ती रही है।

श्री बैठा ने कहा कि बिरनी प्रखण्ड विकास के मामले में पीछे खड़ा है। यहां इंदिरा आवास, वृद्वा पेंशन, लालकार्ड, राशन, केरोसिन के नाम पर गरीबों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

अभियान के दौरान माले कार्यकर्ता।