पंसस ने अफसरों पर जताया रोष
पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम को लेकर बिरनी प्रखंड के सभा कक्ष में पंसस की एक बैठक प्रमुख सीताराम सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में मुख्य रूप से उपप्रमुख सुषमा देवी,सांसद प्रतिनिधि मृत्युंजय राय, विधायक प्रतिनिधि मुश्तकिम अंसारी, बीपीओ सतीश कुमार, बीईईओ लखनलाल पंडित, कनीय अभियन्ता दयानंद सिंह, राकेश शर्मा, सतीश चन्द्रा, आपूर्ति पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार के अलावा प्रखण्ड के लगभग 20 पंसस उपस्थित हुए। कार्यवाही शुरू होते ही अनुपस्थित कर्मचारी एवं पदाधिकारियों को लेकर सावल किये गए। पाया गया कि वनविभाग, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, पीएचडी, कल्याण विभाग के अलावा कई कनीय अभियन्ता बैठक से नदारद है। आरोप लगाया कि किसी भी बैठक में इन विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित नहीं रहते है। अनुपस्थित पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का प्रस्ताव जिला मुख्यालय भेजने का निर्देश जारी किया।