शिक्षकों ने निकाला बाइक जुलूस
बिरनी . बिरनीके पारा शिक्षकों ने मोटर साइकिल जुलूस निकाल कर सरकार की कार्यशैली का विरोध जताया। इस दौरान पारा शिक्षकों सरकारी विरोधी नारे भी लगाए। कहा कि लम्बित मानदेय भुगतान शीघ्र करो, टेट पास की नियुक्ति जल्द करो आदि मांग के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। जुलूस हाई स्कूल पलौंजिया मैदान से निकालकर प्रखण्ड मुख्यालय होते हुए बीआरसी भवन जा पहुंची। वहां यह एक सभा में तब्दील हो गई। जुलूस का नेतृत्व पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह ने किया। जबकि मौके पर मुख्य रूप से नदीम अख्तर, गंगाधर रविदास, अर्जुन विश्वकर्मा, फाल्गुनी पंडित, सुरेन्द्र तिवारी, तालेश्वर कुमार, हातिम अंसारी, बालेश्वर ठाकुर, रिशालचंद यादव, चेतलाल महतो, जागेश्वर दास आदि पारा शिक्षक उपस्थित थे।