पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो का असली चेहरा उजागर : भाकपा माले

झाविमो का असली चेहरा उजागर : भाकपा माले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरनी | ट्रकलूटपाट कांड में एक नया मोड गया है। इसमें सरगना के रूप में झाविमो नेता का नाम सामने आया है। इस मामले में माले नेता सीताराम सिंह और मुश्तकिम अंसारी ने बयान जारी कर पुलिस प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रक लूटपाट कांड का मुख्य सरगना को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मामले में कितने सफेदपोश नेताओं की मिलीभगत है पुलिस उसका खुलासा करे। श्री सिंह ने कहा कि इस घटना से झाविमो और भाजपा का असली चेहरा उभर कर सामने आया है। जिनके घर से लूटपाट का चावल बरामद किया गया है। उस घर के गृहस्वामी की अनुपस्थिति में किसने चावल घर में रखा। कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाकपा माले पूरे जिले का चक्का जामकर देगी।