प्रबंधन समिति के चयन में गड़बड़ी
बिरनी | बिरनीप्रखण्ड में विद्यालयों में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चयन में गड़बड़़ी के मामले सामने रहे हैं। प्रखंड में ऐसे एक नहीं कई मामले उभर कर सामने रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शीतलटोला में प्रकाश में आया है। यहां के ग्रामीणों ने प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को एक आवेदन देकर प्रबंधन समिति का पुनर्गठन करने की मांग की है। आवेदन के आधार पर गांव के ग्रामीण बिरेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, किसुन दास, सोनी देवी, सरिता देवी, सीतवा देवी, मालती देवी, अशोक कुमार, अनिता देवी, कंचन देवी, राजकुमार दास, विकास कुमार वर्मा, बालो महतो, प्रदीप कुमार आदि सैकडों लोगों ने प्रबंधन समिति के चयन में अध्यक्ष का चयन उस व्यक्ति को करने की शिाकयत की है जिसका बच्चा भी विद्यालय में पढ़ता ही नहींं है। इतना ही नही गांव वालों को प्रबंधन समिति के चयन की सूचना नहीं देकर गलत तरीके से ग्राम शिक्षा समिति के सदस्यों को प्रबंधन समिति का सदस्य बना दिया गया है। इस तरह एक नहीं कई विद्यालय के मामले सामने आए हैं। इसकी जांच की जाए तो भारी गड़बड़ी उभर कर सामने आएगी। इस संबंध में बीईईओ ब्रह्मदेव प्रसाद कुशवाहा ने कहा है कि मामले की जांच बीपीओ को दिया गया है। जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।