पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौकीदार आज से नहीं जाएंगे काम पर

चौकीदार आज से नहीं जाएंगे काम पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरनीथाना में कार्यरत कुल 39 चौकीदारों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर कामकाज ठप कर अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना में बैठने का मन बना लिया है। इस आशय की जानकारी बिरनी अंचलाधिकारी को दूरभाष पर देते हुए पत्रकारों से कहा कि बकरीद और दुर्गा पूजा जैसे त्योहार में भी चौकीदारों का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं इन चौकीदारों का वेतन लगभग पांच माह से रुका हुआ है। लेकिन बिरनी थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी के द्वारा किसी भी प्रकार की पहल नहीं होने के कारण बाध्य होकर यहां के चौकीदारों अपने सारे कार्य को ठप करते हुए अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने का मन बनाया है। इस संबंध में चौकीदार महेन्द्र बैठा,सुदन बैठा,राजू बैठा,अबुल हसन,रामदेव पासवान,राजदेव दुसाध,राजू बैठा,रामेश्वर तुरी,कार्तिक यादव,त्रिभुवन यादव,मधु सुदन बैठा,जागो तुरी,मुरली तुरी,भीम बैठा के अलावा थाना क्षेत्र के कुल 39 चौकीदारों ने एक साथ कामकाज ठप करने का मन बना लिया है।

अन्य सुविधाएं भी नहीं िमलतीं

कार्यरतचौकीदारों को आज तक किसी भी प्रकार की सुविधा विभाग के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। उपायुक्त के पत्र के आधार पर गांव कस्बों में कार्यरत चौकीदारों कोे वेतन भत्ता, सफाई, कमरा भाड़ा आदी सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया है।

उपायुक्त के आदेश पर भी वेतन का भुगतान नहीं

उपायुक्तदीप्रवा लकडा ने चौकीदारों के लंबित वेतन भुगतान को गंभीरता से लेते हुए आज से एक सप्ताह पूर्व जिले के तमाम अंचलाधिकारियों को पत्र संख्या 1546 के तहत आदेश देकर कहा था कि दो दिन के अंदर सारी प्रर्किया पूर्ण कर चौकीदारों का लंबित वेतन भुगतान हो। लेकिन भुगतान नहीं हुआ।

संघ ने दी चेतावनी

चौकीदार दफादार संघ के जिला महामंत्री अशोक सिंह ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिरनी के चौकीदारों को 24 घंटे के अंदर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो अंचल के सारे कामकाज को ठप कर दिया जाएगा।

बिरनी थाना के समक्ष प्रदर्शन करते चौकीदार।