- Hindi News
- भाजपा और झामुमो एक सिक्के के दो पहलु हैं : बिनोद िसंह
भाजपा और झामुमो एक सिक्के के दो पहलु हैं : बिनोद िसंह
भ्रष्टाचारऔर कालाधन के नाम पर जनता का भरोसा जीत कर केन्द्र में बहुमत की सरकार बनाने वाले मोदी जी ने जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड किया है। झारखण्ड राज्य अलग करने के लिए एक लम्बी लडाई लडी गई थी। इस उम्मीद के साथ की झारखण्ड में पलायन रुकेंगे। बदलाव होगी लोगों को राशन,केरोसिन की गांरटी होगी। लेकिन 14 सालों में नौ मुख्य मंत्री बदले गए। लेकिन आज तक किसी ने इस मामले पर पहल नहीं किया। उक्त बातें भाकपा माले के केन्द्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बगोदर विस के भरकटटा बाजार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। कहा कि राज्य अलग होने में आज 14 साल बीत गए इस 14 सालों में नौ साल भाजपा की सरकार रही। क्या झारखण्ड की दशा और दिशा में बदलाव हो सका, भाजपा एक बार फिर बहुमत की बात करके जनता को गुमराह कर रही है। मोदी जी जन धन योजना के नाम पर कालाधन छुपाने का प्रयास कर रहें है। 100 दिन में कालाधन वापस करने की बात करने वाले मोदी जी आज कालाधन जांच करने की बात कर रहें है। भाजपा महंगाई हटाव देश बचाव का नारा दिया। क्या छह माह के अंदर आलु,प्याज,चावल के दाम कम हुए। श्री भट्टाचार्य ने आगे कहा कि आज भाजपा एक बार फिर विदेशी पूजी हिन्दुस्तान में लाकर देश को गुलाम बनाने की साजिश रच रही है। छह दिसबंर 1992 का वह दिन आज भी लोगों के रोंगटे खड़ा कर देते है। बाबरी मस्जिद का विध्वंस करके देश में भाजपा साम्प्रदायिक दंगा फैलाने का काम किया था। ऐसी ही एक ओर बडी साजिश भाजपा देश में रच रही है।
भाजपाबेच रही है लोगों के सपनों को | मालेप्रत्याशी बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा और झाविमो एक सिक्के के पहलु है। आप को याद होगा झाविमो के दस विधायक भाजपा के गोद में बैठ कर जनता के अरमानों को बेचने का काम किया था। उस वक्त किसी को पारा शिक्षक के दुख दर्द का ख्याल नहीं रहा था। आंगनबाड़ी सेविका सहायक का ख्याल नहीं रहा था। जब इस्लामाबाद में बडी घटना घटी उस वक्त कोई मदद के लिए आगे नहीं आया था। जब दलित,अल्पसंख्यक वर्ग पर जुल्म ढाया जा रहा था। उस वक्त कोई दलबदलू नजर नहीं रहा था। अगर उस वक्त कोई खड़ा था तो वह था भाकपा माले आपके हर सुख दुख में खड़ा रहने का काम किया है।
सभा को संबोधित करते बिनोद सिंह।