पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन की सीमा को लेकर दो गांव के लोगों में झड़प

जमीन की सीमा को लेकर दो गांव के लोगों में झड़प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरनीथाना क्षेत्र के पिपराडीह झरखी गांव के ग्रामीणों के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर झडप हो गई। इस झडप में एक गरीब परिवार के झोपडी में आग लगा दी गई जिसमें झोपडी जल कर राख हो गई। मामले की सुचना पाकर थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जाॅच पडताल की। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किसने लगाया है। बताया जाता है कि बिरनी थाना क्षेत्र के झरखी और पिपराडीह गांव के ग्रामीणों के बीच सीमा को लेकर कई दिनों से विवाद चलता रहा था। विवाद का कारण यह है कि झरखी के शरहद में पिपराडीह के ग्रामीणों द्वारा जंगल विभाग के जमीन पर कब्जा करके वर्षों खेती करते रहे हैं। साथ ही जगह-जगह पर झोपडी लगाकर अपने परिवार के साथ भी भरण पोषण कर रहे हैं। इधर झरखी गांव के ग्रमीणों का कहना है कि उक्त जंगल मेरे गांव के सीमा क्षेत्र में आता है। इसी बात को लेकर दोनों गांव के बीच कई माह से विवाद चला रहा है इसी का परिणाम है कि बीते रात्रि समय का लाभ उठाकर बलदेव यादव और युगल यादव की झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी।

जंगल विभाग की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुआ विवाद

झरखीपिपराडीह गांव में जंगल विभाग के जमीन को अवैध कब्जा करने का यह मामला नया नही है कई सालों से वहां के जंगल विभाग के जमीन पर अवैध कब्जा कर खेत और घर बनाया जा रहा है। लेकिन जंगल विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है। इसी का परिणाम है कि शनिवार को हिसंक रूप धारण कर लिया है। इधर थानेदार कामेश्वर कुमार ने कहा कि मामला सत्य है।

{ फूंक डाला छप्पर का मकान, मामला पीपराडीह झरखी गांव की