दहेज प्रथा को लेकर यादव समाज गोलबंद
बिरनी| दहेजप्रथा,नारी उत्पीड़ऩ,बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या की रोक थाम को लेकर यादव समाज की गोलबंदी शुरू हो गई है। इसे लेकर बिरनी प्रखण्ड के जुठाहाआम प्राथमिक विघालय में यादव समाज की एक बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष छोटु यादव ने किया। जबकि संचालन रामचन्द्र यादव के द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य रूप से पंसस विजय यादव, सुरेन्द्र यादव, नारायण यादव, मनोज कुमार यादव, सत्यदेव यादव, मोहन यादव, रामदेव यादव, रामू यादव, रूपेन्द्र यादव के अलावा सैकडों की संख्या में यादव समुदाय के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत करने के पूर्व उपस्थित यादव समुदाय के द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की पुजा वंदना किया गया। बैठक में मुख्य रूप से दहेज प्रथा और नारी उत्पीडन पर रोक लगाने पर चर्चा की गई।