पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन रक्षा को ले ग्रामीणों ने की उपायुक्त से शिकायत

वन रक्षा को ले ग्रामीणों ने की उपायुक्त से शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनसुरक्षा समिति बिरनी के ग्रामीणों ने उपायुक्त से मिलकर वन भूमि का अतिक्रमण और अवैध कटाई को रोकने में पहल की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल बचाआे, जमीन बचाआे का नारा लगाने वाले स्व हीरालाल बाबू की मृत्यु हो चुकी है। करीब 15 वर्षों से जंगल बचाने को लेकर समिति का गठन किया गया है। कई टोले में भी कमेटी बनाई गई है। ताकि जंगल को बचाया जा सके। काफी प्रयास के बाद भी वनभूमि पर अवैध कब्जा और कटाई नहीं रुक रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने डीएफओ और रेंजर से भी गुहार लगाई थी। पर इस पर कोई पहल नहीं हो सकी। जिससे अपराधियों का मनोबल अौर बढ़ता गया और वनों की अवैध कटाई जारी रहा। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि वन विभाग की ओर से किए गए मुकदमे में दोषियों की गिरफ्तारी कराएं जिससे जंगल की अवैध कटाई रोकी जा सके। वनभूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ग्रामीणों ने सिमराडीह, केशोडीह के वनभूमि के खाली पडे़ जमीन पर जंगल लगाने की मांग की। साथ ही इन गांवों में लोगों को बराकर नदी स्थित श्मसान घाट तक रास्ता बनाने की अनुमति वनविभाग से दिलाने की मांग की।

उपायुक्त से शिकायत करने जाते वन रक्षा समिति के सदस्य।