पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले आसमान में मैट्रिक इंटर की परीक्षा होगी

खुले आसमान में मैट्रिक इंटर की परीक्षा होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखण्डइंटर काउंसिल की ओर से गिरिडीह के बिरनी प्रखंड में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बिरनी को मैट्रिक और इंटर परीक्षा का केन्द्र बनाया गया है। लेकिन यहां चाहरदीवारी की व्यवस्था है और पर्याप्त कमरे। आलम यह है कि दो कमरे में संचालित इस विद्यालय के सामने इतनी बडी जिम्मेदारी पहाड सी लगने लगी है। देखी जाए तो इस विद्यालय में कुल 547 छात्र छात्राएं अागामी 16 फरवरी से लेकर दो मार्च तक बोर्ड और इंटर की परीक्षा में भाग लेंगे। इन परीक्षार्थियों को खुले आसमान में बैठकर परीक्षा देना होगा। इसके लिए विभाग की ओर से कुल 35 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। लेकिन परीक्षा को शांति पुर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी इस विद्यालय के सचिव और सहायक शिक्षकों के भरोसे है। सवाल यह खड़ा होता है कि बिना मानदेय के निस्वार्थ भाव से विद्यालय संचालन करते रहे यहां के शिक्षक इतनी बडी जिम्मेदारी भला कैसे संभाल पाते है। एक तरफ जहां यह विद्यालय वर्षों से भगवान भरोसे संचालित हो रहा है, वहीं विद्यालय के शिक्षकों का सरकारीकरण होना दूर की बात है। मानदेय भी नसीब नही हुआ है। ऊपर से शिक्षा विभाग परीक्षा का केंद्र भी बना चुका है।

भगवान भरोसे सुरक्षा

विद्यालयके सचिव कामेयश्वर महतो, सुरेन्द्र कुशवाहा, टुपलाल यादव, गुरूदेव प्रसाद, नारायण पांडेय, आशा कुमारी की माने तो मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थी कुल 547 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित परीक्षा के लिए महज 20 सुरक्षाकर्मी की व्यवस्था की गई है। वहीं बैठने के लिए 123 बेंच कुर्सी की व्यवस्था की गई है। 547 छात्र-छात्राएं दो कमरे में कैसे परीक्षा देंगे।

परीक्षा के लिए तैयार विद्यालय।

क्या कहते हैं केन्द्र अधीक्षक कारिाकरिाक

^परीक्षाको सुचारू रूप से संचालन करने की जिम्मेदारी तो विभाग को दी गई है, लेकिन व्यवस्था की भारी कमी है। कुर्सी-बेंच की व्यवस्था के साथ ही टेंट समियाना की भी व्यवस्था होगी। समस्याओ से जिला मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा।\\\'\\\' राजनाथ,केन्द्राधीक्षक, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, बिरनी

20 सुरक्षाकर्मी के भरोसे 547 छात्र छात्राएं देगी परीक्षा