पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दाल भात योजना की जांच में मिलीं कई अनियमिताएं

दाल-भात योजना की जांच में मिलीं कई अनियमिताएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरनीके बरहमसिया मोड में संचालित महिला जागृति स्वयं सहायता समूह सह मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का शुक्रवार को बिरनी प्रमुख सुलोचना देवी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह भी मौजूद थे। जांच के दौरान भारी गड़बड़ी उजागर हुई। इस क्रम में प्रमुख ने पाया कि बिना खिलाए ही दाल-भात केन्द्र में 40 लोगों का नाम अंकित कर दिया गया था। वहीं समूह में शामिल एक भी महिलाएं मौजूद नही थी।

दाल-भात योजना महिलाओं द्वारा ही संचालित की जाती है। पूछताछ के क्रम में पता चला कि 9 किलो चावल बनाया गया है। जबकि बर्तन में मात्र तीन चार किलो चावल पाया गया। वहीं सब्जी में भारी गड़बड़ी थी। दाल भी कम थी।। उन्होंने कहा कि बिरनी में दाल-भात केन्द्र महज नाम का चलाया जा रहा है। वही प्रशासन भी खोज खबर नहीं ले रही है। उन्होंने इसकी इसकी शिकायत जिला आपूर्ति पदाधिकारी से की। प्रमुख ने बताया कि इसकी शिकायत 13 फरवरी को जिला में होने वाले अनुश्रवण समिति के बैठक में की जाएगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामचन्द्र पासवान ने कहा कि प्रमुख ने शिकायत की है। उनकी जांच का फोटो वहाट्सप से मोबाइल पर मिला है। उसे तुरंत हटाया जाएगा।

बिरनी|बिरनी प्रखंडके मंझलाडीह में शुक्रवार को धान क्रय केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। द्घाटन बिरनी प्रमुख सुलोचना देवी ने फीता काट कर किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को काफी निराशा लग रहा था कि धान की बिक्री नही हो रहा है। धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन होने से धान बिचौलियों के हाथों में जाने से बचेगा और किसानों को धान की कीमत मिलेगी। मौके पर बिरनी बीडीओ इंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, पंसस लक्ष्मण दास, मुखिया देवनाथ राणा, पंसस तुलसी यादव, अनवर अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...