197 लोगों की हुई विकलांगता जांच
बिरनी | सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र बिरनी में बुधवार को विकलांग शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राकेश रंजन सिंह के नेतृत्व में किया गया। डाॅ मोहन कुमार, डाॅ अमन कुमार, डाॅ अशोक कुमार यादव की टीम ने जांच की। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये 197 विकालांगों की विकलांगता प्रतिशत की जांच की गई।