बिजली चोरी में 12 पर मुकदमा
बिरनी. अवैधतरीके से बिजली का उपयोग करने के आरोप में बिरनी थाना कांड संख्या 158/14 के तहत 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। बिजली विभाग ने विराजपुर गांव के सिजन, सिमराढाब के गणपति बैठा, जरीडीह के लालमणी साव, आलम अंसारी, मकबूल अंसारी, रमजान मियां, विलटु मियां, लंगुरडीहा के रामदेव महतो, हरी राणा, केन्दुवाटांड के पितांबर वर्मा, पहाड़ी चौक के महादेव मियां पर मुकदमा किया है। इन लोगों पर आरोप हैं कि अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा है।