जमीन विवाद में झड़प
बिरनी. बिरनीथाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट की घटना में दोनों ओर से चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज बिरनी पीएचसी में कराया जा रहा है। इधर इस मामले में दोनों गुटों के द्वारा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाराडीह गांव के नारायण यादव और सुरेश यादव के बीच अपने गोतियारी जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चला रहा था। जिसे लेकर शुक्रवार को दोनों के बीच नोक झोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस मारपीट की घटना में प्रथम पक्ष से नारायण यादव,भीखन यादव और दूसरा पक्ष से सुरेश यादव एवं एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है। इस संबंध में बिरनी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी पासवान ने कहा कि दोनों ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। कहा कि मामले की जांच चल रही है।