पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिन बाद भी विवाहिता के हत्यारे का सुराग नहीं

पांच दिन बाद भी विवाहिता के हत्यारे का सुराग नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

नेहाकी हत्या कर शव गायब करने के मामले में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें ससुर बद्रीनारायण महतो, मंजीत कुमार, अशोक यादव आैर सूरज यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी नेहा की कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

क्या है आरोप

विवाहिताके पिता अशोक यादव के अनुसार नेहा की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। कहा है कि हजारीबाग सदर थाना कांड संख्या 909/14 के तहत दर्ज मामले में शिक्षक बद्रीनारायण महतो, दामाद संजय कुमार, रंजीत कुमार, मंजीत कुमार, शारदा देवी, अनिता देवी, अशोक यादव, सूरज यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है। कहा है कि नेहा कुमारी की शादी में क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया गया था। शादी के कुछ ही दिन बाद नेहा को तंग िकया जाने लगा।

क्या है मामला

बतातेहैं कि बिरनी थाना क्षेत्र के औरवाटांड गांव निवासी शिक्षक बद्रीनारायण महतो के पुत्र संजय कुमार की शादी हजारीबाग के अलगडीहा गांव निवासी अशोक कुमार यादव की इकलौती पुत्री नेहा कुमारी के साथ दिनांक 1 मई 2014 को हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही नेहा के ससुराल वालों ने विवाहिता को उनके पति संजय के साथ कोर्रा थाना के बाबूगांव भेज दिया। 9 सितंबर की रा़त विवाहिता के गायब होने की सूचना िमली।

शेखर सुमन.बिरनी

नेहारहस्यमय ढंग से गायब हो गई फिर एक सोची समझी साजिश के तहत इसे गायब कर दिया गया। यह एक पहेली बन कर रह गई है। नेहा के माता पिता ने बडी उम्मीद के साथ अपनी लाड़ली की शादी की थी। लेकिन उनकी शादी के पांच माह भी नहीं गुजरा था कि रहस्यमय ढंग से वह अचानक गायब हो गई।

उसके गायब हुए पांच दिन बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस मामले में हजारीबाग जिला के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव निवासी विवाहिता के पिता अशोक कुमार यादव ने मामला दर्ज कराकर बिरनी थाना क्षेत्र के औरवाटांड गांव निवासी सरकारी शिक्षक बद्रीनारायण महतो समेत कुल आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। घटना हजारीबाग जिला में घटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।