पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता पर है मेरा पूरा भरोसा : पूजा चटर्जी

जनता पर है मेरा पूरा भरोसा : पूजा चटर्जी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरनी | सांसदऔर विधायक बनाना और बिगाड़ना जनता के हाथों में है। जनता लोकतंत्र में सर्वोपरी है। जनता इतनी ताकतवर है कि किसी को बना सकती है, तो बिगाड भी सकती है। ये बातें कांग्रेस के बगोदर प्रत्याशी पूजा चटर्जी ने बिरनी के भरकट्टा बाजार में एक नुक्कड सभा को सं‍बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वे झारखंड की बेटी हैं। एक बार यहां की जनता सेवा करने का मौका देती हैं तो बगोदर का चहुंमुखी विकास उनके आपके हाथों में लाकर देने का काम करेगी। यहां के सांसद विधायक ने बारी बारी से झारखंड को लुटने का काम किया है। भाईचारा का पाठ पढ़ाते हुए पूजा चटर्जी ने कहा कि हिन्दू भाई को प्रणाम और मुसलमान भाई को सलाम पेश है।

नुक्कड सभा को संबोधित करतीं कांग्रेस पत्याशी।