अवैध पत्थर ले जा रहे दो ट्रक जब्त
क्वार्ट्जपत्थर के गोरखधंधे में तस्कर आखिर पुलिस के चंगुल में ही गए। क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों के प्रयास से बीती रात बिरनी थाना क्षेत्र में दो ट्रक पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें सफेद पत्थर लदे हैं। बताया जाता है कि यह पत्थर कोडरमा के रास्ते बंगाल होते हुए भूटान , बांग्लादेश भेजा जा रहा था। धनवार थाना क्षेत्र समेत कई जगहों से जिनमें प्रतिबंधित वन क्षेत्रों से सफेद पत्थरों का व्यवसाय फल फुल रहा था। ग्रामीण इसपर रोक लगाने के लिए प्रयासरत थे। इसे लेकर ग्रामीणों ने राज्य के मुख्य सचिव तक गुहार लगाई थी और इस गोरखधंधे पर रोक लगाने और साथ ही इस व्यवसाय में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसे लेकर कुछ माह पूर्व उपायुक्त गिरिडीह ने क्षेत्र में छापामारी की थी जहां सफेद पत्थर का ढे़र पाया गया था। वनविभाग ने आरोप प्रत्यारोप करते हुए अपने सीमा क्षेत्र से उत्खनन की बात से इंकार किया था।
पुिलस की गिरफ्त में आए दोनों ट्रक।