दुर्गा पूजा और बकरीद को ले बैठक
बिरनी . दुर्गापूजा और बकरीद त्यौहार को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर बिरनी थाना में थाना प्रभारी राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ विजय कुमार, प्रमुख सीताराम सिंह,भाजपा के लक्ष्मणदास,सुरेन्द्र सिंह,झाविमो के तुलसी यादव,मुखिया इस्लाम अंसारी,सुकदेव साव,बिरनी थाना के एसआई रामनिवास पासवान,विकास पासवान आदी दर्जनों लोग उपस्थित थे। उपस्थित दोनों समुदाय से बिरनी बीडीओ विजय कुमार ने आग्रह करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा और बकरीद त्यौहार को भाईचारा के रूप में मनाया जाय। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में पूजा समिति के द्वारा सावधानियां बरती जाय ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना नहीं हो