इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट 5 को
चाईबासा| टाटाकॉलेज में मंगवार को स्टॉफ काउंसिल की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 जनवरी से होगी। इस टूर्नामेंट में कोल्हान विवि के सभी अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों के पुरूष, महिला खिलाड़ी भाग ले सकते है। इस टूर्नामेंट के आयोजक सचिव डाॅ केएन प्रधान होंगे। इस आयोजन समिति में 16 सदस्य अर्जुन बिरूवा, अर्जुन पूर्ति, डॉ डीएन महतो, डॉ रविन्द्र सिंह, डाॅ एमए खान, डॉ पीके खान, कृष्णा सुंडी, मुरारी मोहन बोदरा, मनोदर हेम्ब्रम, विजय कुमार, सांको मुर्मू, मानस एवं राजेश प्रमाणिक होंगे। इस टूर्नामेंट की तैयारी की जा रही है।