पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में एक्स आर्मी की मौत

सड़क दुर्घटना में एक्स आर्मी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाता-चाईबासामुख्य मार्ग पर बाघरायसाई के समीप मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक एक्स आर्मी सह ग्राम प्रधान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनगर गामदेसाई टोला घुटुसाई के ग्राम प्रधान सह एक्स आर्मी दुलू टुडू गोविंदपुर की ओर से घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से रहे एक अज्ञात वाहन ने सीधी टक्कर मार दी और फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठोकर इतनी जबर्दस्त थी की एक्स आर्मी बाइक समेत रोड के बाहर फेंका गए। उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना पाकर राजनगर के थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को उठवाया। घटना की खबर सुनते ही गांव के लोग थाना पहुंचे। इस घटना से पूरा गांव शोकाकुल है। कि स्व. दुलू टुडू के तीन बेटा और 3 बेटियां हैं। बड़ा लड़का भी सेना में पदस्थापित है। घटना के बाद उग्र लोगों ने सड़क जाम कर िदया।

दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल।