- Hindi News
- विधवा ने लगाया छात्र पर दुष्कर्म का आरोप
विधवा ने लगाया छात्र पर दुष्कर्म का आरोप
आदित्यपुरथाना क्षेत्र के बेल्डीह बस्ती की रहने वाली 40 वर्षीय विधवा महिला ने एक 20 वर्षीय छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विधवा की लिखित शिकायत पर आदित्यपुर पुलिस ने छात्र को चाईबासा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्याहै मामला: चाईबासाका रहने वाला छात्र आदित्यपुर में रहकर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहा था। वह बेल्डीह बस्ती में एक विधवा के घर किराए पर दो साल से रह रहा था। लिखित शिकायत में विधवा ने घर में अकेली पाकर अक्सर संबंध बनाने की बात कही है।
छात्रने कहा कहा आरोप गलत है : इधर20 वर्षीय छात्र दारा सिंह सिंकू ने अपने बचाव में पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वह महिला अक्सर रात में उसके पास आती थी उसे उकसाती थी। अब वह दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। उसने बताया कि गांव वालों के समक्ष उसने उससे शादी भी कर ली थी। महिला उसे घर जाने नहीं दे रही थी।