अप्रैल से ई-स्टांप से होगा जमीन निबंधन
जिलेमें ई-स्टांप पेपर से जमीन की खरीद-बिक्री का निबंधन शीघ्र शुरू होगा। विभाग लोगों को सहूलियत देने की तैयारियों में जुटा है। संभवत: अप्रैल माह से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में जमीन की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया पारदर्शी होगी। साथ ही समय की बचत होगी। ई-स्टांप पेपर से लोग आसानी से निबंधन करा सकेंगे। नए वित्तीय वर्ष 2016 के अप्रैल माह से जमीन के निबंधन के लिए लोगों को स्टांप पेपर की खरीदारी करने के लिए ट्रेजरी जाने से छुटकारा मिल जाएगा। सरकार ई-स्टांप के जरिए जमीन का निबंधन कराएगी। ई-स्टांप पेपर के लिए लोगों को बैंक में राशि जमा करानी होगी। बैंक से लोगों को इसकी रसीद मिलेगी। इस रसीद को निबंधन कार्यालय में दिखाने पर उतनी ही राशि का रंगीन स्टांप पेपर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इससे जमीन की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया आसान होगी। साथ ही कम समय में कार्य निपटाने में सहूलियत होगी। स्टांप पेपर की अनुपलब्धता समय लगने के झंझट से लोगाें को छुटकारा मिल जाएगा।