चाईबासा। पारिवारिक विवाद में सुपलसाई निवासी 31 वर्षीया महिला ने विषैला पदार्थ खाकर खुदकुुशी की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति में सुधार है। बताया गया कि महिला पूर्व में भी आत्महत्या का असफल प्रयास कर चुकी है।