चाईबासा| भूतपूर्वसैनिकों की मासिक बैठक कोषागार परिसर में रविवार की सुबह 10 बजे से होगी। यह जानकारी राष्ट्रीय भूतपूर्व सैनिक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुना देवगम ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की।