बीटेक के छात्र आज से देंगे वाइवा
बीटेक के छात्र आज से देंगे वाइवा
चाईबासा|कोल्हान यूनिवर्सिटी(केयू) के परीक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को बीटेक सेकेंड फोर्थ सेमेस्टर ( 2013- 17) के छात्रों की वाइवा परीक्षा के लिए कार्यक्रम केंद्र की घोषणा की गई है। केयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि आरवीएस कॉलेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बीए कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मैरीलैंड इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट तथा टेक्नो इंडिया चाईबासा में बीटेक की पढ़ाई होती है। इन संस्थानों के सेकेंड फोर्थ सेमेस्टर की लिखित परीक्षा हो चुकी है। अब 13 से 17 दिसंबर तक छात्र इस दौरान बाहर से भी वीक्षक बुलाए जाएंगे तथा सभी कॉलेज 20 दिसंबर तक हर हाल में वाइवा परीक्षा के मार्क्स केयू मुख्यालय को सील बंद लिफाफे में भेजेंगे।