पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करीम सिटी कॉलेज के बीएड मान्यता नहीं होगी रद्द

करीम सिटी कॉलेज के बीएड मान्यता नहीं होगी रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसके अलावा कॉलेज में फिजिकल साइंस के स्थाई शिक्षक भी नहीं थे। इसे काउंसिल ने गंभीरता से लिया तथा कॉलेज की मान्यता रद्द करते हुए। कॉलेज को 22 नवंबर को पक्ष रखने का निर्देश दिया। काउंसिल के आलोक में कालेज प्रशासन की ओर से काउंसिल मुख्यालय दिल्ली में अपील कर कहा गया कि कॉलेज का नया बीएड भवन काउंसिल के द्वारा निर्धारित मानदंड के अनुरूप है। साथ ही बीएड फिजिकल साइंस की स्थाई नियुक्ति कर दी गई है। जानकारी नहीं होने के कारण इसकी सूचना समय पर नहीं दी जा सकी जो मानवीय भूल है। इसलिए काउंसिल कॉलेज की मान्यता समाप्त करने के फैसले पर दोबारा विचार करे। काउंसिल मुख्यालय ने क्षेत्रीय कार्यालय को पुन: कॉलेज का निरीक्षण कर पूर्व के फैसला पर विचार करने का निर्देश दिया। इस निर्देश के आलोक में क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने हाल के दिनों में कॉलेज के निरीक्षण कर सब कुछ सही पाया और कॉलेज की मान्यता जारी रखने का फैसला लिया है।

^बीएड कॉलेज के भवन शिफ्टिंग फिजिकल शिक्षक की कमी के कारण काउंसिल की ओर से बीएड की मान्यता समाप्त कर दी गई थी। लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी कमी दूर कर ली गई और काउंसिल ने कॉलेज की मान्यता जारी रखने का निर्देश दे दिया है। डॉमो. रे याज, प्रभारीप्रिसिंपल, करीम सिटी कॉलेज