- Hindi News
- केयू ने जारी किया नववर्ष की छुट्टी का कैलेंडर
केयू ने जारी किया नववर्ष की छुट्टी का कैलेंडर
चाईबासा | कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) ने शुक्रवार को नए वर्ष 2015 की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2015 में कॉलेज 108 दिन और यूनिवर्सिटी कॉलेज कार्यालय 77 दिन बंद रहेंगे। इसमें रविवार की छुट्टी शामिल नहीं है। इस तरह वर्ष 2015 में कॉलेज की कक्षाएं वर्ष 2014 की अपेक्षा 2 दिन अधिक कम होंगी, जबकि यूनिवर्सिटी कॉलेज कार्यालय पिछले वर्ष 74 दिन के मुकाबले 77 दिन बंद रहेंगे। नए वर्ष में छ़ुट्टियों की संख्या बढ़ने का कारण केयू प्रशासन की ओर से यह बताया गया है कि वर्ष 2014 के दौरान 26 जनवरी, महावीर जयंती, रक्षा बंधन अनंत चतुर्दशी रविवार को पड़ा था, जबकि नए साल में यह कार्य दिवस में पड़ा है।
नए वर्ष की छुट्टियां इस प्रकार हैं
जनवरी: 1(नया साल), 3 (ईद), 5 (गुरु गोविंद सिंह जयंती) 14-15 (मकर संक्रांति), 23 (नेताजी सुभाष जयंती), 24 (बसंत पंचमी), 26 (गणतंत्र दिवस)।
फरवरी:3(रविदास जयंती), 17 (महाशिवरात्रि)।
मार्च:2-9(होली, बाहा पर्व), 23 (सरहुल), 28 (रामनवमी)।
अप्रैल:2(महावीर जयंती), 3 (गुड फ्राइडे), 6 (ईस्टर मंडे), 14 (अंबेडकर जयंती), 15 (बैसाखी), 23 (वीर कुवंर सिंह जयंती)
मई:4(बुध पूर्णिमा), 20 मई से 11 जून (गर्मी छुट्टी)
जून:15(राजो पर्व) , 30 ( हूल दिवस)
जुलाई:2(होरो पर्व), 17 ( रमजान का अंतिम शुक्रवार) 18- 20 (ईद रथ यात्रा), 31 (गुरु पूर्णिमा)
अगस्त:15(स्वतंत्रता दिवस), 24 (सावन की अंतिम सोमवारी), 29 रक्षा बंधन।
सितंबर:5(जन्माष्टमी), 17 (गणेश चतुर्थी), 24 करमा, 25 (बकरीद), 26 (अनंत चतुर्दशी), 28 (जो मनामा)।
अक्टूबर:2(गांधी जयंती), 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक ( दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ)
नवंबर:25(गुरुनानक जयंती)
दिसंबर:3(चहल्लुम), 22 से 31 ( क्रिसमस ठंड की छुट्टी)