पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफिलिएशन कमेटी की केएमपीएम को हरी झंडी

एफिलिएशन कमेटी की केएमपीएम को हरी झंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| केयूके एफिलिएशन कमेटी की बैठक शुक्रवार को कुलपति डॉ. आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जमशेदपुर के केएमपीएम कॉलेज के एफिलिएशन के प्रस्ताव पर विचार विमर्श करने के बाद उसे सहमति प्रदान कर दी गई है। अब कॉलेज में सत्र 2014 17 के लिए बीएससी इन कंप्यूटर साइंस, बीएससी इन इनवायरनमेंटल साइंस वॉटर मैनेजमेंट के अलावा बीकॉम ऑनर्स इन बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई हो सकेगी। पूर्व में केएमपीएम कॉलेज के एफिलिएशन एक्सटेंशन को स्थगित कर दिया गया था। कॉलेज की लीज के मामले में इसे स्थगित किया गया था। शुक्रवार को विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराए गए कागजातों के आधार पर निर्णय लेते हुए एफिलिएशन प्रदान किया गया। इसकी रिपोर्ट सिंडिकेट की सहमति के लिए रखी जाएगी। बैठक में कुलपति डॉ. आरपीपी सिंह, प्रतिकुलपति डा. शुक्ला मोहंती, वित्त परामर्शदात्री ब्रजेश तिवारी, कुलसचिव डॉ.एससी दास, सीवीसी डॉ. एके उपाध्याय, सहायक कुलसचिव एमके मिश्रा मौजूद थे।

एफिलिएशन कमिटी की बैठक करते कुलपति डा.आरपीपी सिंह अन्य।