आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सौंपा मांग पत्र
चाईबासा| आंगनबाड़ीसेविका सहायिका संघ ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर रेडी फुड इट को आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपूर्तिकर्त्ता प्रखंड कार्यालय को दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जुलाई अगस्त माह में टीएचआर के लिए पोषाहार प्राप्त नहीं हुआ था। सितंबर, अक्टूबर नवंबर से रेडी फूड इट प्राप्त हाेने लगा, जिसमें उठाव में सेविका काे परिवहन खर्च करने के लिए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा राशि को निर्गत नहीं होने से सेविकाओं को परेशानियां हो रही है।