चिरिया में महिला ने किया आत्मदाह
आनंदपुर| चिरियाओपी क्षेत्र के चिरिया अंतर्गत बाजार हाता में घरेलू विवाद में आग लगाकर पट्टो चौहान नामक एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर महिला का पति मनोज चौहान के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। इस बात से महिला ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर स्वयं को आग लगा ली। यह देख मनोज ने प|ी को बचाना चाहा। इस क्रम में उसका हाथ भी बुरी तरह से झुलस गया। घायलावस्था में पट्टो को इलाज के लिए सेल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे किरीबुरू रेफर कर दिया गया। परंतु आधी रात को महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।