- Hindi News
- गांव वालों के गुस्से में बूढ़ी मां को टांगी से मार डाला
गांव वालों के गुस्से में बूढ़ी मां को टांगी से मार डाला
गोइलकेराथाना क्षेत्र के झीलरुवां गांव में एक व्यक्ति के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने अपनी 80 वर्षीय मां सुजनी कोड़ाह को टांगी से प्रहार कर मार डाला। आरोपी दूमराज उर्फ दुमू कोड़ाह ने अपनी प|ी गुरुवारी कोड़ाह को भी जान से मारने की कोशिश की। डर के मारे गुरुवारी ने चार बच्चों के साथ घर से भागकर अपने एक रिश्तेदार के घर में शरण ली। जिससे उसकी जान बच सकी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोइलकेरा पुलिस गांव पहुंची और वृद्धा के शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा गया है। इधर शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने गांव में छापामारी कर आरोपी दूमराज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की प|ी गुरुवारी देवी के बयान पर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
^दूमराज मानसिक रूप से असंतुलित लग रहा था। उसने गांव वालों को पहले धमकी दी और टांगी तीर-धनुष लेकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की तो वह गुस्से में गया। पिटाई के कुछ घंटे बाद गुस्से में उसने अपनी मां को ही मार डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ^पतरस नाग,थानाप्रभारी, गोइलकेरा।
कैसे हुई घटना
गुरुवारीने पुलिस को बताया कि बुधवार को गांव में एक बच्चे की मौत हो गई थी। उसके घर के थोड़ी दूर पर बच्चे को दफनाने की तैयारी चल रही थी। वहां पास में काफी लोग जुटे थे। उसी समय दूमराज घर आया और टांगी निकालकर लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। लोगों ने विरोध किया तो वह टांगी वहीं छोड़ तीर-धनुष निकाल लोगों पर निशाना साधने लगा। इस पर गांव वालों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में सभी के चले जाने के बाद दूमराज ने गांव वालों का गुस्सा अपनी मां पर उतार दिया। शाम करीब 7 बजे उसने आंगन में बैठी अपनी मां की कनपटी पर टांगी से प्रहार कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। डर के मारे प|ी बच्चों को लेकर एक रिश्तेदार के घर चली गई। सुबह उसने इस मामले की जानकारी मुखिया कुजरी केराई को दी।