- Hindi News
- असंतुलित हुई बाइक से गिरकर पिता पुत्र घायल
असंतुलित हुई बाइक से गिरकर पिता-पुत्र घायल
असंतुलित हुई बाइक से गिरकर पिता-पुत्र घायल
भास्कर न्यूज | चाईबासा
चाईबासा-टाटासड़क मार्ग स्थित रेल फाटक के बीच पटरी पर बाइक से गिरकर 60 वर्षीय जगन्नाथ पातरो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका बेटा वीरेंद्र पातरो को कोई खास चोट नहीं आई। जगन्नाथ को सदर अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। वीरेंद्र ने बताया कि उसके रिश्ते के लिए चाईबासा स्थित कप्पर साईं आए थे। लौटने के क्रम में संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों गिर गए।