नक्सली संदेह में दो युवक हिरासत में
चाईबासा. मुफस्सिलथाना पुलिस ने खान सुरक्षा महानिदेशालय के दो उप निदेशक समेत चार कर्मियों के अगवा मामले में जोजोहातू के दिलीप तुबिद पंडावीर के मदन मारला को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने अभी कुछ भी बताने से इनकार किया है। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व खान सुरक्षा निदेशालय के अधिकारी कर्मचारियों काे उस वक्त अगवा कर लिया था, जब वे रोरो गांव के पास खदान का सर्वे करने गए थे।