पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोल्हान की प्रतिभा को तराशने की जरूरत : डीडीसी

कोल्हान की प्रतिभा को तराशने की जरूरत : डीडीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाएथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्कूल मैदान में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उदघाटन उप विकास आयुक्त चंद्रशेखर प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे जिस उत्साह से प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं काफी सराहनीय हैं। कोल्हान में प्रतिभा की कमी नहीं हैं बस उन्हें तराशने की जरूरत है। इन बच्चों में से निश्चित रूप से कई बच्चे राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलीट बन सकते है।

मौके पर एसोसिएशन के महासचिव टिपरिया तियू ने सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए 100 मीटर से 10000 मीटर का दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिता का अायोजन किया गया हैं। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को 9, 10,11 जनवरी 2015 में लोहरदगा में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करते डीडीसी