पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 135 लीटर अवैध शराब की गई जब्त

135 लीटर अवैध शराब की गई जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा. उत्पादविभाग ने शनिवार को देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर टाटा से चाईबासा रही सूमो वाहन से 135 लीटर अवैध शराब जब्त की है। उत्पाद निरीक्षक दिलीप सिंह ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। मिली जानकारी के मुताबिक शाम चार बजे उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली कि टाटा से भारी मात्रा में शराब चाईबासा के लिए लाई जा रही है। सूचना की तफ्तीश करने उत्पाद विभाग की टीम ने टाटा चाईबासा मार्ग पर कुजू पुलिया के पास वाहन पर नजर रखने के लिए वहां पहुंची। तभी टाटा की ओर से सूमो गाड़ी जेएच 06ए 6886 चाईबासा की ओर रही थी। वाहन को रोकने के लिए कहा गया। वाहन धीमा करते ही उसमें बैठे दो व्यक्ति निकलकर भाग निकले। वाहन की जांच करने पर उसमें 15 पेटी विभिन्न ब्रांडों के 135 लीटर शराब पाया गया। जिसे जब्त करते हुए वाहन को उत्पाद कार्यालय लाया गया।