आग से झुलस कर एक गंभीर
चाईबासा. मुफ्फसिलथाना अंतर्गत मोची साई निवासी 39 वर्षीय राजेश गोप शुक्रवार की रात आग तापने के दौरान झुलस गया। उसे जख्मी हालत में रात को ही इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह अलाव ताप रहा था, तभी अचानक उसके कपड़े पर आग लग गई और चेहरा सहित शरीर का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया।